भारत समाचार
दिल्ली, आगरा समेत़13 शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा

नए स्टैंडर्ड में पेट्रोल-डीजल को रिफाइंड करने की लागत बढ जाएगी। बढी हुई लागत ग्राहकों से ली जाएगी। अच्छी क्वालिटी वाले यूरो-4 पेट्रोल के लिए कंपनियों ने लगभग 30 हजार करोड रूपए निवेश किए हैं। सूत्रों के अनुसार पेट्रोल की कीमत 41 पैसे प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे प्रति लीटर तक बढेंगे। उल्लेखनीय है कि जो वर्तमान में पेट्रोल-डीजल मिल रहा है वह ज्यादा प्रदूषण फैलाता है। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए 13 शहरों में यूरो-4 मानक वाले ईधन की ब्रिकी की जाएगी।
पेट्रोलियम सचिव एस सुद्रर्शन ने कहा, यदि हम कीमतों में बढोतरी नहीं करते है तो वर्ष 2010-11 में कंपनियों में का नुकसान बढकर 70,000 करोड रूपए हो जाएगा।




















