नई दिल्ली। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि मीडिया ने उन्हें कोच्चि टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिलाने में मदद करने के मामले में सबके सामने दोषी बनाया है। उन्होंने कहा, भारतीय मीडिया किसी को भी निर्दोष साबित होने तक दोषी मानकर चलता है।
गावस्कर ने कहा कि मैं कोच्चि को कैसे मदद कर सकता हूं जबकि मैं निवेशकों को भी नहीं जानता। मालिकाना हक को लेकर अपने आपसी विवाद से जूझ रही कोच्चि टीम से उनके कथित संबंधों के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कमेंट्री पेनल से निष्कासित करने के बारे में पूछे जाने पर गावस्कर ने कहा कि उन्हें कमेंट्री पैनल से निकाला नहीं गया है और वह जल्द ही कमेंट्री करेंगे। गावस्कर ने कहा कि उनकी कोच्चि टीम में किसी तरह की कोई हिस्सेदारी नहीं है और उन्होंने इस टीम के क्रिकेट संचालन का प्रमुख बनने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है।
भारत समाचार
मीडिया ने मुझे सबके सामने दोषी बनाया: गावस्कर





















