वाशिंगटन। अमेरिकी फेडरल बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह ब्याज की करीब-करीब शून्य प्रतिशत की सर्वाधिक अल्प दर जारी रखेगा क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार की दर उम्मीद से कम रहने की चेतावनी दी गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका की ल़डख़्ाडाती अर्थव्यवस्था के कारण केंद्रीय बैंक ने एक वर्ष पहले सरकार के अधिकाधिक कर्जो को दीर्घकालिक वित्तीय प्रतिभूतियों के तौर पर खरीदा था। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार की गति आशा से कम रहने की उम्मीद है। बैंक ने कहा कि बेरोजगारी की ऊंची दर, वेतन में कम वृद्धि, आवास ऋण संकट के कारण संपत्ति के नुकसान और बैंकों के सीमित कर्जो के कारण नागरिक व्यय में कमी बनी हुई है।
बैंक ने कहा कि महंगाई की दर कम है और इसके कारण वह अन्य आवश्यक कदम उठा सकता है। बयान में कहा गया कि फेडरल बैंक के ब्याज की दर 0 से 0.25 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी। फेडरल बैंक के बोर्ड के 10 सदस्यों में से एक ने ब्याज की न्यूनतम दर को कायम रखने का विरोध करते हुए कहा कि बैंक को यह संकेत नहीं देना चाहिए वह लंबे समय ब्याज की दर को न्यूनतम स्तर पर रखेगा।
भारत समाचार
ब्याज की अल्प दर बरकरार रखेगा अमेरिकी फेडरल बैंक





















