अहमदाबाद। गुजरात में छह नगर निकायों में रविवार को हुए चुनाव के बाद मतगणना का काम मंगलवार सुबह भारी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी छह नगर निकायों में शुरूआती बढ़त बना रखी है। राज्य के छह नगर निकायों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, ब़डोदरा, जामनगर और भावनगर में रविवार को मतदान हुआ था। अहमदाबाद में भाजपा के उम्मीदवार 20 सीटों पर जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सूरत में भाजपा 18 सीटों पर जबकि कांगे्रस छह सीटों पर आगे है। राजकोट में भाजपा प्रत्याशी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दो सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा जामनगर में भाजपा के उम्मीदवार 15 सीटों पर जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार छह सीटों पर आगे हैं। भावनगर में भाजपा के प्रत्याशी 28 सीटों पर और कांग्रेस के उम्मीदवार आठ सीटों पर बढत बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि छह नगर निकायों की 558 सीटों के लिए 2,100 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
भारत समाचार
गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने बनाई बढ़त





















