सिडनी। विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हाडिन और तेज गेंदबाज पीटर सिडल को पर्थ के वाका मैदान पर रविवार को श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले के लिए आस्टे्रलियाई टीम में शामिल किया गया है।
हाडिन कोहनी में चोट की शिकायत के बाद टीम से बाहर चल रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में तस्मानिया के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन ने विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाली थी। दूसरी ओर, सिडल पीठ दर्द के कारण लम्बे समय से टीम से बाहर थे।
सुधार कार्यक्रम के बाद जब चयनकर्ताओं ने महसूस किया कि वह पूरी तरह फिट हो गए हैं, तभी उन्हें टीम में शामिल किया गया। कंगारू टीम में स्टीव स्मिथ के अलावा न्यू साउथ वेल्स के हरफनमौला स्टीफन ओ" कीफ को बतौर स्पिनर चुना गया है।
टीम इस प्रकार है : माइकल क्लार्क (कप्तान), कैमरन व्हाइट, ब्रैड हाडिन, जॉन हेस्टिंग्स, डेविड हसी, क्लिंट मैके, डिर्क नैन्स, स्टीफन ओ" कीफ, पीटर सिडल, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और शेन वॉटसन।
भारत समाचार
सिडल और हाडिन की ट्वेंटी-20 टीम में वापसी





















