कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत में साइबर हमला करने के लिए बॉटनेट्स का सहारा

नई दिल्ली। माइक्रोसाफ्ट कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में साइबर अपराधी पर्सनल कम्प्यूटर पर हमला कर उसे अपने नियंत्रण में कर उसके जरिए अन्यं कम्प्यूटरों में वायरस फैलाने के लिए बॉटनेट्स बनाने में लगे हैं।

रिपोर्ट के माइक्रोसाफ्ट सिक्युरिटी इंटेजीजेंस वर्जन 9 में जून 2010 के समाप्त तिमाही के दौरान बॉट संक्रमण ओदे के लिहाज से भारत को 25 वें स्थान पर रखा गया है। बॉटनेट्स कंम्प्यूटरों का नेटवर्क होता है जिसका उपयोग अपराधी कम्प्यूटर पर कब्जा जमाने के लिए करते है। बोटनेट का कम्प्यूटर किसी तीसरी पार्टी को भी अपनी सेवाएं दे सकता है और वो स्पैम मेल भेजने के लिए स्पैम मेल किसी भी कम्प्यूटर को धीमा कर देते है। और कभी कभी इन मेल में वायरस भी होता है जो अपने आप आपके कम्प्यूटर मे डाउनलोड हो जाता है ओर उसे खत्म कर सकता है। भारत में इस अवधि में 38,954 कंम्प्यूटरों में बॉट की सफाई की गई जबकि गत वषü यह संख्या 37,895 था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें