कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

तिरूपति में एक दिन का चढ़ावा तीन करो़ड, नया रिकॉर्ड

तिरूमाला, 6 अक्टूबर। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध वैंकटेश्वर मंदिर में पहली बार सोमवार को एक ही दिन में तीन करो़ड रूपए का रिकॉर्ड चढ़ावा चढ़ा। मंदिर में करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान वैंकटेश्वर के दर्शन किए और उनसे तीन करो़ड रूपए का हुंडी संग्रह हुआ।
दशहरा की छुटि्टयां खत्म होने तथा पवित्र पुस्तासी महीने के मद्देनजर मंदिर में गुरूवार से ही भारी भी़ड चल रही है। ज्यादातर श्रद्धालु प़डोसी राज्य तमिलनाडु से हैं। मंदिर में प्रतिदिन करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जो 29 सितंबर को समाप्त नौ दिवसीय ब्र±मोत्सव के दौरान दर्शनार्थियों की संख्या से अधिक है। पिछले चार दिनों में सात करो़ड का हुंडी संग्रह हुआ है। इस दौरान विकलांगों, वृद्धों तथा बच्चाों को लेकर महाद्वारम प्रवेश पर लगी रोक मंगलवार को हटा ली गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें