नई दिल्ली। देश में प्रमुख दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरों होंडा ने त्योहारी सीजन में युवाओं को अपनी ओर खींचने के लिए गुरूवार को 150 सीसी की हंक मोटरसाइकिल का नया संस्करण पेश किया जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 59990 रूपए है।
कंपनी ने कहा कि हंक के बाहरी के साथ ही अन्य डिजाइनों में भी बदलाव कर नई मोटरसाइकिल उतारी गई है। इसे ट्यूबलैस टायर और मस्कुलर फ्रंट फेंडर के साथ ही कई अन्य बदलाव के साथ उतरा गया है। कंपनी इसके साथ ही त्यौहारी सीजन के मद्देनजर चार नया मॉडल बाजार में उतार चुकी है।
भारत समाचार
हंक का नया संस्करण





















