शिमला। हिमाचल प्रदेश लद्दाख क्षेत्र के बाढ़ पीç़डत किसानों को लाहौल घाटी में उगाए जाने वाले कुफरी ज्योति व कुफरी चंद्रमुखी आलू का दो हजार क्विंटल बीज निशुल्क उपलब्ध करवाएगा। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन$एन$ वोहरा व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा लद्दाख क्षेत्र के किसानों को उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करवाने के आग्रह के उपरांत यह जानकारी दी। भारी वर्षा और बाढ़ के कारण लद्दाख के किसानों की सभी फसलें तबाह हो गईं थीं। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार लद्दाख क्षेत्र के किसानों को अपनी कृषि गतिविधियां पुन: आरंभ करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। राज्य सरकार जम्मू एवं कश्मीर के सरकार के आग्रह पर अच्छी किस्म का 2000 क्विंटल आलू बीज नि:शुल्क उपलब्ध करवाएगी जिसे किसानों को वितरण के लिए लेह मुख्यालय भेजा जाएगा। धूमल ने कहा कि इसकी परिवहन लागत भी राज्य सरकार वहन करेगी, जो बीज मूल्य सहित कुल 50 लाख रूपये बनती है। उन्होंने कहा है कि लाहौल घाटी आलू उत्पादन के लिए विश्व विख्यात है। इसकी गुणवत्ता के कारण ही विभिन्न देशों मे इसकी मांग है।
भारत समाचार
लद्दाख के किसानों को निशुल्क आलू बीज देगा हिमाचल





















