वाशिंगटन। जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी होंडा अमेरिका में अपने 400,000 वाहनों को वापस लिया है।
इन वाहनों में तकनीकी खराबी की शिकायत आई थी। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार होंडा ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, ""वाहनों में तकनीकी खराबी की कई शिकायतें मिली थीं।
कुछ जगहों पर इस खराबी की वजह से कुछ दुर्घटनाएं भी हुई।"" होंडा ने वर्ष 2003 के बाद के "एकॉर्ड" मॉडल के 197,000 और "सिविक" मॉडल के 117,000 वाहनों को वापस लिया। इसके अलावा 2003-04 के बाद के 69,000 अन्य वाहनों को भी वापस लिया गया है।
भारत समाचार
होंडा ने 4 लाख वाहनों को वापस लिया




















