नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख वी.के.सिंह ने सोमवार को कहा कि हिज्बुल मुजाहिदीन का नेता सैयद सलाहुद्दीन यदि पाकिस्तान से कश्मीर में घुसने की कोशिश करता है तो उसका भी हाल वही होगा, जो उसके साथियों का हुआ है।
सिंह ने कहा कि पिछले दो महीनों के दौरान कश्मीर में घुसपैठ करने वाले कोई 40 आतंकियों को मार गिराया गया है। सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, ""पिछले दो महीनों के दौरान घुसपैठ की 20-25 कोशिशें सामने आई हैं और इस दौरान लगभग 35-40 आतंकियों को मार गिराया गया है।"" पाक अधिकृत कश्मीर में पिछले लगभग 20 वर्षो से अड्डा जमाए कश्मीरी आतंकी कमांडर सलाहुद्दीन के बारे में पूछे जाने पर सेना प्रमुख ने कहा, ""सलाहुद्दीन सीमा के उस पार है। वह जिसके साथ है, हमें उससे चिंता नहीं है। यदि वह घुसपैठ की कोशिश करता है तो उसके साथ उसी तरीके से निपटा जाएगा, जिस तरीके से उसके साथियों के साथ निपटा गया है।""
भारत समाचार
घुसपैठ की तो मारा जाएगा सलाहुद्दीन : सेना प्रमुख





















