कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार में डेंगू के मरीजों की संख्या 90 के पार

पटना। बिहार में डेंगू के मरीजों की संख्या 90 से अधिक हो चुकी है। राज्य में पटना, बेगूसराय तथा मुंगेर जिले डेंगू की चपेट में हैं। मुंगेर के जिलाधिकारी अभिजीत कुमार सिन्हा ने बताया, ""जिले में डेंगू से पीç़डत मरीजों की संख्या 64 तक पहुंच गई है। डेंगू से प्रभावित लोग निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। जिला सदर अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है तथा शहर की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।"" इधर, पटना के सिविल सर्जन डॉ$ चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि अब तक उनके पास डेंगू से पीç़डत 28 मरीजों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिले के सभी अस्पतालों में बुखार से पीç़डत मरीजों की जांच उचित तरीके से करने का निर्देश दिया गया है और डेंगू की शिकायत वाले अस्पतालों में मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है जिसके लिए आवश्यक सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इधर, स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ$ महेश प्रसाद ने बताया कि मुंगेर में अब तक दो लोगों की मौत डेंगू से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें