मुंबई। देश के शेयर बाजार में मंगलवार को बढत के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 40 अंक की बढत के साथ 17,451 पर और एनएसई का निफ्टी 20 अंक की बढत के साथ 5,225 पर बंद हुआ। दोपहर 2:30 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 15 अंक की बढत के साथ 17,426 पर और एनएसई का निफ्टी 14 अंक की मामूली बढत के साथ 5,219 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई मिडकैप में 0.35 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.51 फीसदी की बढत थीं। सेक्टर इंडेक्स में सबसे अधिक 1.3 फीसदी की बढत बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स में रही जबकि मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी क्रमश: 1.14 और 0.58 फीसदी की बढोतरी थीं। बीएसई रियल्टी और ऑटो इंडेक्स में 0.27 और 0.37 फीसदी की गिरावट थीं।