कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 31 अंक नीचे

मुंबइ। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 31.04 और निफ्टी 16.75 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 31.04 अंकों (0.17 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,821.96 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,892.78 के ऊपरी और 17,736.09 के निचले स्तर पर पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 16.75 अंकों (0.31 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,322.95 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,356.50 के ऊपरी और 5,301.70 के निचले स्तर पर पहुंचा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 21.16 अंकों (0.30 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,056.67 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 5.50 अंकों (0.06 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,086.62 पर बंद हुआ। बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकी और ऊर्जा कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। आईटी के शेयर मूल्यों में 3.09 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.04 प्रतिशत और ऊर्जा कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार के दौरान वाहन, बैंकिंग और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.32 प्रतिशत, बैंकिंग के शेयर मूल्य में 0.87 प्रतिशत और तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रूख नकारात्मक रहा और 1524 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज हुई, 1359 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें