नई दिल्ली। खेल मंत्री मनोहर सिंह ने अमेरिकी ओपन के युगल मुकाबले के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोडीदार एसास उल हक कुरैशी को बधाई दी है।
गिल ने गुरूवार को कहा कि जिस तरह बोपन्ना और कुरैशी साथ-साथ खेलकर अपने परिजनों और देश का नाम रोशन कर रहे है, ठीक उसी तरह भारत और पाकिस्तान साथ-साथ खेलकर बीच की दूरियों को क्यो नहीं मिटा सकते। गिल ने बोपन्ना-कुरैशी को जीत की बधाई देते हुए अपने बयान में कहा कि मैं बोपन्ना और कुरैशी के खेल का प्रशंसक रहा हूं। दोनों के बीच बहुत अच्छा सामंजस्य है। दोनों युगल वर्ग के शीष्ाü खिलाडी बन सकते है। गिल ने कहा कि मैं सबसे एक ही सवाल करना चाहता हूं। अगर बोपन्ना और कुरैशी साथ-साथ खेल सकते है तो फिर भारत और पाकिस्तान क्यो नहीं। हमें इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए
भारत समाचार
गिल ने दी बोपन्ना-कुरैशी को बधाई





















