कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वाईएसआर पर डाक टिकट जारी

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की पहली पुण्यतिथि के मौके पर गुरूवार को उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया।

विशाखापत्तनम में हुए एक समारोह में क्षेत्र की डाक महाधीक्षक शारदा संपत ने वाईएसआर के चित्र वाले पांच रूपये का डाक टिकट जारी किया। उल्लेखनीय है कि स्व. रेड्डीअपने प्रशंसकों के बीच "वाईएसआर" के नाम से जाने जाते थे। अधिकारियों ने बताया कि आमतौर पर डाक टिकट को तैयार करने और जारी करने में 18 महीने लग जाते हैं, लेकिन उन्होंने इस संस्मारक टिकट को एक वर्ष के भीतर ही तैयार करवा लिया। विशाखापत्तनम स्थित टिकट संग्रहकर्ता जी. दुर्गा प्रसाद ने पिछले वर्ष अक्टूबर में इस डाक टिकट का प्रस्ताव रखा था, जिसे डाक विभाग द्वारा स्वीकार कर लिया गया। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 2 सितंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ वाईएसआर का निधन हो गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें