नई दिल्ली,। भारत में वर्ष 2009 के दौरान 34.61 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ और इस तरह चार स्थानों की छलांग लगाते हुए यह दुनिया में नौवां सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बन गया।
संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन के विश्व निवेश रिपोर्ट-2010 के मुताबिक वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में निवेश के आंक़डों में गिरावट के बावजूद भारत ब़डे पैमाने पर निवेश को आकर्षित करने में सफल रहा। रिपोर्ट के मुताबिक अगर स्थिति में सुधार में होता है तो भारत 2010-12 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में तीसरी सबसे ब़डी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर सकता है। वर्ष 2008 में भारत प्रत्यक्ष विदेश निवेश के मामले में 13वें स्थान पर था। अमेरिका इस सूची में पहले स्थान पर है, जबकि चीन दूसरे और फ्रांस तीसरे स्थान पर है। इसके बाद हांगकांग, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, सऊदी अरब, भारत और बेल्जियम का नंबर आता है।
भारत समाचार
भारत 9वां सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य





















