कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : आतंकी चुनौतियों के मद्देनजर चौकसी और बढ़ाई

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान आतंकी हमले की आशंका मद्देनजर सरकार ने सुरक्षा इतंजाम और क़डे कर दिए हैं। स्टेडियम तथा खेल गांव के अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रमुख बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में भी अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। देश के विभिन्न राज्यों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। गृह मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान किसी आतंकी हमले की आशंका संबंधी खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था क़डी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित हमले की आशंका और खेलों के दौरान ग़डब़डी के किसी भी प्रयास को लेकर इंटरपोल से जानकार साझा की है।
राजधानी दिल्ली के 36 बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था शनिवार से ही क़डी कर दी गई। शनिवार और रविवार के अवकाश के दिनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बाजारों में अर्धसैनिक बलों के 1200 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के जवान भी सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। खुफिया खबरों के आधार पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से भी़डभ़ाड वाली जगहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा क़डी करने को कहा है। विशेष तौर पर महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गोवा और दिल्ली को अलर्ट किया गया है। सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी संभवत: इस बात का फायदा उठाने की कोशिश करें कि राजधानी में राष्ट्रमंडल खेल चल रहे हैं, तो वे स्टेडियों और खेल गांव की बजाय अन्य सार्वजनिक स्थानों को अपना निशाना बना सकते हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक लाजपत नगर, खान मार्केट, चांदनी चौक और ग्रेटर कैलाश सहित दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों में क़डी चौकसी बरती जा रही है। सूत्रों ने कहा कि दैनिक आधार पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इंटरपोल के संपर्क में हैं ताकि हवाई अड्डों या किसी अन्य स्थान पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पक़डा जाए तो उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल हो सके। गेस्ट हाउस और होटलों में भी विशेष सुरक्षा चौकसी बरती जा रही है। हालांकि खेलों को लेकर अभी भी कोई विशेष खतरा नहीं है, लेकिन सुरक्षाबल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें