कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कुरान की प्रति जलाने की धमकी पर संयम बरते मीडिया : चिदम्बरम

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरूवार को मीडिया से आग्रह किया कि अमेरिका के एक पादरी द्वारा कुरान की प्रति जलाने की धमकी के मद्देनजर सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में सहायता करे। चिदम्बरम ने बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार ने पादरी के प्रस्तावित कदम की क़डी निंदा की है। उन्होंने कहा, ""दुनिया भर के धार्मिक नेता भी इस प्रस्तावित कदम की भत्र्सना कर चुके हैं।"" उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित कृत्य से यकीनन धार्मिक समूहों में वैर बढ़ेगा। फ्लोरिडा के गेंसविले के डव वल्र्ड आउटरीच सेंटर के पादरी टैरी जोन्स ने कहा है कि 9/11 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर वह कुरान की प्रतियां जलाएंगे। चिदम्बरम ने कहा, ""हम पादरी के कदम की निंदा करते हैं। यह किसी भी ऎसे शख्स के लिए अशोभनीय होगा जो खुद को धार्मिक मानता हो। इससे यकीनन विभिन्न धार्मिक समूहों में क़डवाहट और वैमनस्यता बढ़ेगी।"" चिदम्बरम ने कहा, ""विभिन्न वर्गो के लोगों में सjाव और शांति बनाए रखने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति इस कदम को नजरंदाज नहीं कर सकता।"" उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी सरकार इसे रोकने के लिए क़डे कदम उठाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ""अमेरिकी प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार करते हुए हम भारतीय मीडिया-प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक- दोनों से अपील करते हैं कि वे इस निंदनीय कृत्य को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें।"" चिदम्बरम ने कहा, ""हम अगले कुछ दिनों तक मीडिया से बेहद संयम बरतने और सांप्रदायिक शांति एवं सjाव बनाए रखने में मदद करने की भी अपील करते हैं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें