कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत व रूस ब्रह्योस कूज मिसाइल बनाएंगे

नई दिल्ली 10,अक्टूबर। भारत व रूस 290 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली ब्रह्योस कूज मिसाइल का 2015 तक हाइपर सोनिक संस्करण विकसति करने पर सहमत हो गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस सम्बन्ध में पिछले माह दोनों देशों के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत दोनों देश कूज मिसाइल के नए संस्करण के अंतिम मानदण्डो पर सहमत हो गए है। सूत्रों के मुताबिक नई मिसाइल को ब्रह्योस-2 नाम दिया गया है। इसकी गति 6 हजार किलोमीटर प्रतिघण्टा होगी व मारक क्षमता 290 किलोमीटर तक होगी। इसकी मारक क्षमता बढ़ाई जा सकेगी, क्योंकि रूस की मिसाइल तकनीक नियंत्रण व्यवस्था के तहत 300 किलोमीटर से ज्यादा की मारक क्षमता की मिसाइल के लिए इजाजत नहीं दी जा सकती है। ब्रह्योस मिसाइल को पहले ही भारतीय नौसेना व सेना में शामिल किया जा चुका है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें