चंडीगढ। सिर्फ कमाल के राष्ट्रमंडल का खुमार ही हिंदुस्तान के सिर चढकर नहीं बोल रहा। पंजाब के फतेहगढ साहिब में कबड्डी का करिश्मा सरहदों की दूरियों को मिटा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच कबड्डी सीरीज का आठवां मैच यहां के अमलोह कस्बे में खेला गया। इस मौके पर पल्र्स गु्रप के चीफ पैट्रन निर्मल सिंह भंगू भी खिलाडियों का हौसलाअफजाई के लिए पहुंचे।
कांटे के इस टक्कर में भारत के धुरंधर पाकिस्तानी खिलाडियों पर भार पडे। जीत भले ही भारत के नाम रही हो, लेकिन हिंदुस्तान के लोगों के दिल जीतने का कारनामा पाकिस्तानी खिलाडी भी बखूबी कर रहे है। टूर्नामेंट का फाइनल लुधियाना में खेला जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन डायरेक्टर कमलजीत सिंह तूर ने इस माके पर कहा कि ऎसी प्रतियोगिताओं से आपसी प्यार भाईचारा बढता है।
भारत समाचार
भारत-पाक कबड्डी सीरीज





















