कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गुरूवार को 10 सदस्यीय भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई। बैडमिंटन के महिला वर्ग के एकल मुकाबले में भारत का सारा दारोमदार सायना नेहवाल पर रहेगा जबकि पुरूष वर्ग में चेतन आनंद यह मोर्चा संभालेंगे।

सायना विश्व की नम्बर तीन खिल़ाडी हैं जबकि आनंद 17वें स्थान पर हैं। सायना हाल में बहुत ही शानदार फार्म में रही हैं। हाल ही में उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में उनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है। बैडमिंटन स्पर्धा में कुल 18 स्वर्ण पदक दांव पर रहेंगे। भारत की कोशिश अधिक से अधिक इन पदकों को जीतने की होगी। ज्वाला गुट्टा और वी. दिजू की जो़डी मिश्रित युगल में विश्व की 13वीं वरीयता प्राप्त जो़डी है। गत सप्ताह हुए विश्व चैम्पियनशिप में यह जो़डी `ार्टरफाइनल तक पहुंची थी। रूपेश कुमार और सेनावे थामय की पुरूष युगल जो़डी विश्व की 16वीं वरीयता प्राप्त जो़डी है। टीम इस प्रकार है:- पुरूष वर्ग : चेतन आनंद, पारूपल्ली कश्यप, सेनावे थामस, रूपेश कुमार और वी. दिजू। महिला वर्ग : सायना नेहवाल, अदिति मुतातकर, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा और अपर्णा बालन। मुख्य राष्ट्रीय कोच : पुलेला गोपीचंद। विदेशी कोच : अतीक जौहरी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें