नई दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया में 2 दिन चली हडताल का आहान करने वाली एयर कार्पोरेशन इम्प्लाइज यूनियन ने कर्मचारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में 12 जून से फिर हडताल पर जाने की धमकी दी है।
यूनियन ने प्रबंधन पर संकट बढाकर बाद में एयर इंडिया में तालाबंदी की घोषणा करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। उधर एयर इंडिया प्रबंधन ने हडताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरूवार को 41 और कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ बर्खास्त किए गए कर्मियों की संख्या 100 तक पहुंच गई। एयर इंडिया ने इसके साथ ही हडताल करने वाले ए.सी.ई.यू और ऑल इंडिया एयरक्राफ्ट इंजीनियर्स एसोसिएशन की मान्यता खत्म कर दी और इनके कार्यालय सील कर दिए। एयर इंडिया प्रबंधन ने बर्खास्तगी के साथ-साथ गुरूवार को 24 और लोगों को निलंबित भी कर दिया जिनमें 15 इंजीनियर शामिल है। इसके साथ ही निलंबित कर्मचारियों की संख्या 39 तक पहुंच गई है।
भारत समाचार
12 जून को फिर हडताल करेंगे एयर इंडिया कर्मचारी





















