नई दिल्ली। अयोध्या विवाद को लेकर आने वाले इलाहाबाद उच्चा न्यायालय की लखनऊ पीठ के फैसले के मद्देनजर बॉलीवुड की हस्तियों ने देश में अमन कायम रहने की उम्मीद जताई है। बीते 60 वर्षो से चले आ रहे इस विवाद पर गुरूवार दोपहर बाद फैसला आएगा। फैसले के बाद देश में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
देश के हर तबके की तरह बॉलीवुड ने भी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट "टि्वटर" पर देशवासयों से अमन कायम रखने की अपील की है।
प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर लिखते हैं, ""मेरे पिता ने शिमला से फोन किया और कहा कि जानते हो मुसलमान और हिंदू में क्या समानता हैक् मैंने कहा कि बताइए पिता जी। तब उन्होंने कहा कि दोनों के खून का रंग एक जैसा है क्योंकि खून का कोई मजहब नहीं होता।""
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा, ""यह देखकर बहुत खुश हूं कि इस समय पूरा देश एकजुट है। मुझे उम्मीद है कि अयोध्या पर फैसला आने के बाद देश में किसी तरह का तनाव और साम्प्रदायिक विभाजन नहीं होगा।""
अभिनेता माधवन कहते हैं, ""आज हम सबके लिए एक ब़डा दिन है। मुझे इसकी कोई परवाह नहीं कि फैसला किसके पक्ष में जाता है। मैं चाहता हूं कि अब निर्दोष लोग इस मामले की चपेट में न आएं और पूरे देश में शांति बनी रहे।""
बकौल रितेश देशमुख, ""अखंड भारत ही सबसे ब़डा धर्म है। मैं इसमें विश्वास करता हूं कि हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। आज हमें दिखा देना है कि हम सभी भारतीय एक हैं।""
भारत समाचार
अयोध्या विवाद: बॉलीवुड ने जताई अमन की आशा





















