नई दिल्ली। इस्त्राइल ने कहा है कि वह पाकिस्तान की ओर से पैदा हो रहे आतंकवाद के शिकार भारत के पूरी तरह साथ है। उसने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद से निपटने के लिए ठोस और एकीकृत अंतरराष्ट्रीय पहुंच रखी जानी चाहिए। इस खतरे से निपटने के लिए कोई किंतु-परन्तु नहीं होनी चाहिए। भारत में इस्त्राइल राजदूत मार्क सोफर ने इस बात को स्पष्ट किया कि इस्त्राइल पूरी तरह भारत के साथ है और नई दिल्ली ने इस्लामाबाद के साथ वार्ता की हाल ही में जो पहल की है, इस्त्राइल उसका स्वागत करता है।
उन्होंने कहा, आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है। रेलवे स्टेशनों पर लोगों की हत्या करना हो या कब़ाड हाउस पर, ताज होटल में या ओबेरॉय होटल में, आतंकवाद सिर्फ शुद्ध आतंकवाद है। इसके साथ कोई किंतु-परन्तु नहीं जु़डा है। इसका कोई कारण नहीं है और यह नहीं होना चाहिए। सोफर ने कहा कि वार्ता के प्रयास जारी हैं और भारतीय पक्ष ने बातचीत की शुरूआत की है। हम उसका स्वागत करते हैं। हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि हम आपके साथ हैं।
भारत समाचार
आतंकवाद पर इस्त्राइल भारत के साथ





















