कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओबामा यात्रा : होटल आईटीसी मौर्या की सुरक्षा चौकस

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिल्ली में आईटीसी मौर्या होटल में ठहरने के मद्देनजर रविवार को सैक़डों अमेरिकी और भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने होटल की ƒोराबंदी कर दी। ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ मंगलवार की सुबह तक आईटीसी मौर्या होटल में ठहरेंगी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया, ""हमने दिल्ली पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को तैनात किया है। सुरक्षा अधिकारी सादे पोशाक में भी स़डकों पर तैनात हैं।"" होटल के बाहर अमेरिकी सुरक्षाकर्मी और अधिकारी भी मौजूद हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने छतों पर निशानेबाज और होटल आईटीसी मौर्या के सामने दिल्ली पुलिस की दो बटालियन, अर्धसैनिक बलों के 15 कम्पनियों के अधिकारी व राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) के जवान तैनात हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें