कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हर महीने तय होगी पेट्रोल की कीमत

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने बुधवार को निर्णय लिया कि वे महीने में एक बार पेट्रोल की कीमत तय करेगी। यह कीमत तीनों कंपनियों> की समान रहेगी। सरकार की ओर से तेल की कीमतों को नियंत्रण मुक्त करने के बाद प्रत्येक 15 दिन में पेट्रोल की रेट बदलने के कयास लगाए जा रहे थे।
इंडियन ऑयल के कॉर्पोरेट डायरेक्टर (फाइनेन्स) एस.वी. नरसिम्हन के मुताबिक तीनों कंपनियां इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम माह में एक बार बैठक करेगी। बैठक में पेट्रोल की रिटेल कीमत के बारे में फैसला किया जाएगा। कंपनियां इसमें पूरी पारदर्शिता बरतेगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चो तेल की कीमत कितीन है। तेल कंपनियों को कच्चो तेल की रिफाइनिंग से लेकर आउलेट पर पहुंचाने में कितनी लागत आ रही है। उसके अनुसार पेट्रोल की रिटेल कीमत में घटाया बढाया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें