कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एक साल में बिके 63 लाख मोबाइल फोन

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। जून 2008 से जून 2009 के बीच भारत में 63 लाख मोबाइल फोन बिके। इसके साथ ही देश में मोबाइल फोन की संख्या दस करोड नौ लाख हो गई है। बाजार का अध्ययन करने वाली कंपनी आईडीसी ने कहा कि जून 2008 से मोबाइल फोन की संख्या 9 करो़ड 46 लाख से बढ़कर जून 2009 तक दस करो़ड नौ लाख हो गई। इस अवधि में मोबाइल फोन की बिक्री में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। नोकिया ने बाजार में अपनी पकड बनाये रखी और इस अवधि में मोबाइल फोन बाजार पर इसकी हिस्सेदारी 56.8 प्रतिशत रहीं।
सैमसंग का मोबाइल फोन बाजार में 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इस अवधि में एल जी की मोबाइल फोन बाजार की हिस्सेदारी 5.4 प्रतिशत रहीं और यह तीसरे स्थान पर रहा। इस अवधि में 26 नई कंपनियों ने अपने मोबाइल फोन बाजार में उतारे जिनकी बाजार पर हिस्सेदारी 6.3 प्रतिशत रहीं। आईडीसी ने मोबाइल बाजार में अनेक और कंपनियों के आने की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि खासकर छोटे और मध्यम मोबाइल फोन के बाजार मे प्रतिद्वंदिता और बढ़ेगी। नये और अधिक सुविधाओं वाले मोबाइल फोन आकर्षक दामों पर बाजार में आयेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें