मुंबई। बीसीसीआई ने अपने पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया पर लगे गबन के आरोप वापस ले लिए और उन पर चार साल से लगा निलंबन भी वापस ले लिया जिससे राष्ट्रीय क्रिकेट प्रशसन में उनकी वापसी का रास्ता साफ हो गया। आईसीसी का यह पूर्व 70 वर्षीय अध्यक्ष पिछले चार साल से भारतीय क्रिकेट प्रशासन में अलग थलग पड गया जब 1996 विश्व कप के कोष में गबन के आरोप में उनके खिलाफ 2006 में बंबई उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर कराया गया। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) अध्यक्ष डालमिया ने अब वापसी की है कि जब बीसीसीआई ने यहां अपनी वार्षिक आम बैठक में उन्हें राहत देने का फैसला किया है।
भारत समाचार
डालमिया के खिलाफ गबन के आरोप वापस





















