रांची। झारखण्ड में धनबाद के एक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को टाइम बम मिला। पुलिस को संदेह है कि रेलवे स्टेशन पर बम किसी नक्सली ने लगाया होगा।
धनबाद जिले के कुमारडुगी रेलवे स्टेशन की कैंटीन में रखे गए इस टाइम बम को एक यात्री ने देखा। इसके बाद रेलवे पुलिस ने बम को निष्क्रिय किया। यह स्टेशन राजधानी रांची से 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बम को निष्क्रिय करने के लिए रांची से बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया था लेकिन उनके पहुंचने से पहले बम को निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस को संदेह है कि नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन पर टाइम बम लगाया होगा।
भारत समाचार
धनबाद के रेलवे स्टेशन पर मिला टाइमबम





















