कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स-निफ्टी बढत के साथ बंद

मुंबई, 24 सितंबर। शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी बढत के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 61.93 अंक की बढत के साथ 16,781.43 पर और एनएसई का निफ्टी 16.60 अंक ऊपर 4,986 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक व स्मॉलकैप सूचकांक में भी बढत रही। बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में आज मिला-जुला रूख रहा। बैंकिंग सूचकांक में 1.48 प्रतिशत की बढत दर्ज की गई। दूसरी ओर आईटी सूचकांक में 1.6 प्रतिशत और घातु सूचकांक में 1.13 प्रतिशत कमजोरी रही। सेंसेक्स के 18 शेयरों में मजबूती आई, जबकि 18 शेयर लाल निशान में रहे। आज एचडीएफसी बैंक में 3.39 प्रतिशत, विप्रो लिमिटेड में 2.21 प्रतिशत और रिलायंस कम्युुनिकेशंस में 2.14 प्रतिशत की बढत रही। लेकिन हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को करीब 4 प्रतिशत, इन्फोसिस को 3.4 प्रतिशत और हीरो होंडा को 1.6 प्रतिशत का नुकसान सहना पडा। दोपहर 1 बजे बीएसई सेंसेक्स 112 अंक की गिरावट साथ 16,607 पर और एनएसई का निफ्टी 32 अंकों की कमजोरी के साथ 4,938 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें