रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे है। उन्होंने नौ सदस्यों की एक सूची राजभवन भेजी है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चार, भाजपा के तीन, जनता दल (यू) के एक और ऑल झारखंड स्टूडेट्स यूनिसन (आजसू) के एक सदस्य का नाम है। झारखंड मुक्ति कोटे के मंत्रियों की सूची राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और उप मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने मिलकर तैयार की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर संभव कोशिश करेंगे कि मंत्रिमंडल विस्तार में किसी को कोई शिकायत न हो। गौरतलब है कि दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से सहमति लेने के बाद गुरूवार को अर्जुन मुंडा रांची वापस आए है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर अंतिम सहमति घटक दलों में बन गई है। इस सूची में किसी महिला का नाम नहीं है और कहा गया है कि सरकार की ओर से अभी भी चर्चा चल रही है और हो सकता है कि अंतिम समय में सूची में परिर्वतन हो जाए। > >
भारत समाचार
झारंखड मंत्रिमंडल का विस्तार आज





















