कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेपीएससी परीक्षा में नियमों का उल्लंघन हुआ : सतर्कता ब्यूरो

रांची। झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं के जरिए राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्तियों में नियमों का भारी उल्लंघन हुआ है।
गोपनीयता की शर्त पर राज्य सतर्कता ब्यूरो विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ""अब तक आयोजित तीन जेपीएससी परीक्षाओं में नियमों का भारी उल्लंघन किया गया है। अधिकारियों की नियुक्तियों में भारी अनियमितताएं पाई गई हैं।"" राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के लिए तीन परीक्षाएं हो चुकी हैं। सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने जो सबूत जुटाए हैं उससे उजागर होता है कि नेताओं और जेपीएससी के अधिकारियों के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए हर परीक्षा में नियमों का उल्लंघन किया है। अधिकारी ने बताया, ""केंद्र या किसी राज्य लोक सेवा आयोग के नियमानुसार जितने पद रिक्त होते हैं प्रारंभिक परीक्षा में उसके 10 गुना उम्मीदवारों को चयनित किया जाता है। वहीं मुख्य परीक्षा के दौरान तीन गुना उम्मीदवारों को चुना जाता है।"" उन्होंने बताया कि मसलन 10 रिक्त पदों के लिए पहले दौर की परीक्षा में 100 उम्मीदवारों को चयनित किया जाता है। मुख्य परीक्षा के दौरान 100 में से 30 का चयन होता है जिन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। सतर्कता ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग की हर परीक्षा में इन नियमों को ताक पर रखा गया और पसंदीदा उम्मीदवारों को पास कराया गया। साथ ही इन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुन लिया गया। पहला जेपीसीएससी परीक्षा वर्ष 2004-05 में संपन्न हुआ था। प्रारम्भिक परीक्षा में केवल 640 उम्मीदवरों को पास होना चाहिए था, लेकिन सफल होने वाले 900 उम्मीदवार शामिल थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें