कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुद्रास्फीति की दर 10 फीसदी के नीचे पहुंची

नई दिल्ली। देश की वार्षिक मुद्रास्फीति की दर जुलाई माह के दौरान मामूली रूप से गिरकर 9.97 फीसदी हो गई। जून माह के दौरान यह दर 10.55 फीसदी थी। सोमवार को वाणिज्य और व्यापार मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंक़डों के मुताबिक जुलाई में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई और यह जून के 14.6 फीसदी से बढ़कर 14.94 फीसदी हो गया। ईधन की कीमतों में जुलाई माह के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में भी जुलाई माह में जून की तुलना में मामूली वृद्धि हुई। जून में कीमतों में 14.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी जबकि जुलाई में यह दर 14.94 फीसदी थी। समीक्षाधीन महीने के दौरान विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में 6.15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विश्वास जताया था कि आने वाले महीनों के दौरान महंगाई की उच्चा दर को नियंत्रित कर लिया जाएगा।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें