कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बंगाल में स़डक दुर्घटना में 5 की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्धवान जिले में मंगलवार को एक बस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक भातर विकास खंड के चारूल गांव के पास निजी बस के चालक ने सुबह 8 बजे के करीब वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में गिर गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ""तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाए जाने के दौरान दम तो़ड दिया।"" दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनमें से छह लोगों की हालत गंभीर है। इन्हें बर्धवान के चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को निकाला।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें