कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

देशभर में सुरक्षा कडी: चिदंबरम

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश की जनता को आश्वस्त करने का प्रयास किया है कि अयोध्या विवाद के मद्देनजर अदालती निर्णय के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के पूरी तरह से चाक-चौबंद प्रबंध किए गए है। साथ ही केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट पर रहने की सलाह देते हुए समाज के साम्प्रदायिक माहौल को बिगाडने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने को भी कहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए केन्द्र से मिली सहायता पर संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न सुरक्षा बलों के लगभग दो लाख जवानों को तैनात किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें