कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर में अपंजीकृत चैनलों के प्रसारण पर रोक

श्रीनगर। स्थानीय केबल टीवी चैनलों पर खबरों और सामयिक मामलों से जुडे कार्यक्रमों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने घाटी के केबल ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि अपंजीकृत चैनलों का प्रसारण बंद करें जिनमें पाकिस्तान के चैनल भी शामिल हैं।

इस दिशा-निर्देश पर अमल का आदेश ईरान स्थित निजी समाचार चैनल प्रेस टीवी पर सरकार के प्रतिबंध लगाने के बाद आया है। प्रेस टीवी ने अमेरिका में पवित्र ग्रंथ का कथित तौर पर अपमान होने संबंधी एक खबर दिखाई थी जिसके बाद घाटी में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में 18 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने कहा कि वह सिर्फ कानून के मुताबिक काम कर रहा है और चैनलों का प्रसारण बंद करने संबंधी आदेश 2008 में आए थे। श्रीनगर के जिला मजिस्टे्रट मिराज अहमद काकरू ने बताया कि अपंजीकृत चैनलों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश 2008 में आया था। हमने सिर्फ उसे लागू किया है। केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें राज्य प्रशासन से ये निर्देश मिले हैं कि पाकिस्तानी समाचार चैनलों और मनोरंजक चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया जाए।

अन्य खबरें

अन्य खबरें