कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत पहुंची

अहमदाबाद। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए रविवार को भारत पहुंच गई। डेनिएल विटोरी की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिल़ाडी रविवार को अहमदाबाद पहुंचे, जहां चार नवम्बर से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
कीवी टीम के लिए भारत दौरा एक चुनौती की तरह है क्योंकि बांग्लादेश के हाथों 0-4 से पटखनी खाने के बाद कोच, कप्तान और यहां तक टीम प्रबंधन की साख दांव पर है। कीवी टीम का यह दौरा अगले वर्ष भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाने वाले विश्व कप को ध्यान में रखकर तय किया गया है। इस लिहाज से इस टीम के युवा खिलाडियों के लिए सीखने का वक्त होगा।
हाल के दिनों में इस टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह श्रीलंका में खेली गई तीन मैचौं की श्रृंखला के फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद उसे बांग्लादेश से पटखनी मिली थी, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।
इस हार ने जहां कीवी टीम को एकदिवसीय रैंकिंग में सातवें स्थान पर लाकर पटक दिया वहीं दूसरी ओर हार के कारणों पर चर्चा के लिए क्रिकेट न्यूजीलैंड ने कप्तान विटोरी, कोच मार्क ग्रेटबैच और टीम प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों को तलब किया। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने हाल ही में समाप्त टेस्ट तथा एकदिवसीय मुकाबले में आस्टे्रलिया जैसी मजबूत टीम को पराजित किया है। इस लिहाज से विटोरी के साथियों के लिए यह श्रृंखला किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें