लॉस एंजिलिस। मशहूर पॉप गायिका केटी पैरी को अंधेरे से डर लगता है। इस बात को खुद पैरी ने स्वीकार किया है। वह अंधेरे से इतनी डरती हैं कि वह अपनी एडियां तक ढककर सोती है। डिजीटलस्पाई ऑनलाइन की खबर के अनुसार अपने हिट एलबम टीनएज ड्रीम में माना है कि वह अपने मंगेतर के साथ होने के बावजूद भी कमरे में लाइट जलाकर सोती है। पैरी का मानना है कि अंधेरे में बहुत सी बुरी चीजें विचरण करती हैं। इसलिए वह अंधेरे से डरती हैं।
भारत समाचार
अंधेरे से डरती हैं केटी पैरी





















