टोक्यो, 29 सितंबर। पैन पैसिसिफक ओपन में भारतीय स्टार टेनिस महिला खिलाडी सानिया मिर्जा ने सोमवार को पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। बीस लाख डॉलर इनामी राशि के इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली सानिया को दो घटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में चीन की जी झेंग के हाथों 7-5, 2-6, 2-6 से हार का सामना करना पडा। कलाई में चोट के करीब एक साल तक परेशान रही सानिया ने पहले सेट में क़डा संघर्ष किया और उसे 7-5 से जीता। दूसरे सेट में वह अपनी लय खो बैठी और 2-6 से हार गई। बार-बार सर्विस टूटने से परेशान सानिया का इस टूर्नामेंट का सफर तीसरे सेट में 3-6 से हार के साथ आखिरकार समाप्त हो गया।