इंदौर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अयोध्या मसले को लेकर 24 सितम्बर को आने वाले फैसले के मद्देनजर इंदौर में 23 सितम्बर से आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह स्थगित कर दिया गया हैं ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 22 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी है और इंदौर में इसे पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। वहीं 24 सितम्बर को अयोध्या मसले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला आने वाला हैं। इन दोनों अवसरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रशासन की प्राथमिकता है। लिहाज इसी को ध्यान में रखते हुए 23 सितम्बर से शुरू होने वाले अलंकरण समारोह केा स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि इस बार का लता मंगेशकर अलंकरण संगीतकार रवि को दिया जाना था। इसके अलावा चार दिवसीय इस समारोह में अनेक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है।
भारत समाचार
लता अलंकरण समारोह स्थगित





















