लंदन। गायिका टेलर स्विफ्ट कहती हैं कि उनके दिल में उनके पूर्व पुरूष मित्र टेलर लॉटनर की हमेशा एक खास जगह रहेगी। दोनों का पिछले साल अलगाव हो गया था। स्विफ्ट ने कहा कि वह लॉटनर को हमेशा पसंद करती रहेंगी और उनके दिल में उनकी खास जगह रहेगी। अलगाव से पहले दोनों तीन महीने तक साथ रहे थे। स्विफ्ट इससे पहले जो जोनास संग समय बिता चुकी हैं और इस साल की शुरूआत में उनके अभिनेता कोरी मोंटीथ संग रोमांस की अफवाह उ़डी थी।
भारत समाचार
लॉटनर की मेरे दिल में खास जगह : स्विफ्ट




















