कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमिताभ बच्चन को फिल्म "पा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शुक्रवार को 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म "पा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने महानायक का ख़डे होकर अभिवादन किया। बच्चन को चौथी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसके पहले उन्हें यह पुरस्कार "सात हिंदुस्तानी", "अग्निपथ" और "ब्लैक" के लिए मिल चुका है। अमिताभ के पुत्र अभिषेक बच्चान द्वारा निर्मित "पा" फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार का भी पुरस्कार जीता है। इस फिल्म में अमिताभ का मेकअप हॉलीवुड के कलाकारों क्रिस्टेन टिंस्ले और डामिनी टील ने किया है। अमिताभ ने "पा" में एक प्रोगेरिया के रोगी की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका लिए मेकअप करने में उन्हें पूरे पांच घंटे लगते थे। मात्र 1.5 करो़ड रूपये की लागत से बनने वाली इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया। समारोह में अभिनेता अमिताभ की पत्नी जया बच्चन, पुत्र अभिषेक बच्चन, बहू ऎश्वर्या बच्चन और पुत्री श्वेता नंदा उपस्थित थीं। फिल्म समारोह में काले परिधान छाए रहे। समारोह में भाग लेने आए ज्यादातर कलाकारों ने काले कप़डे पहने हुए थे। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने पहुंचे डी. रामानायडू भी काले कप़डों में नजर आए। अमिताभ बच्चान, उनकी पत्नी जया बच्चन, पुत्र अभिषेक बच्चन काले कप़डों में नजर आए, जबकि बहू ऎश्वर्या राय ने हरे और पीले रंग की स़ाडी में समारोह का सौंदर्य बढ़ाया। इनके अलावा विधू विनोद चोप़डा, राजकुमार हिरानी, स्वानंद किरकिरे, समारोह के प्रस्तोता जावेद जाफरी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा काले लिबास में ही थे। समारोह में आस्कर विजेता रेसूल पूकुट्टी, अमित त्रिवेदी, दिव्या दत्ता और अन्य कलाकार मौजूद थे।
57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बॉलीवुड ने 15 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। मलयालम फिल्म "कुट्टी स्त्रंक" को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा रितुपर्णो घोष को फिल्म "अबोहोमन" के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और इसी फिल्म के लिए अनन्या चटर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अरूंधती नाग को दिया गया। उन्होंने फिल्म "पा" में बिग बी की दादी की भूमिका निभाई थी। आमिर खान अभिनीत "3 इडियट्स" को भरपूर मनोरंजन करने वाली "सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म" का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी फिल्म के लिए "बहती हवा सा" गीत लिखने के लिए स्वानंद किरकिरे को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार दिया गया। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म "दिल्ली-6" व्यावसायिक लिहाज से सफल नहीं थी। लेकिन इस फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार समीर चंदा को प्रदान किया गया। श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित बिग पिक्चर्स की फिल्म "वेल डन अब्बा" को सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्म का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। फिल्म "देव डी" में संगीत के लिए अमित त्रिवेदी को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार दिया गया। फिल्म लाहौर में खेलों के जरिए राष्ट्रीय एकता का प्रसार करने के लिए संजय पूरन सिंह चौहान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी फिल्म के लिए प्रख्यात कलाकार फारूख शेख को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
विशाल भारद्वाज की फिल्म "कमीने" को विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। "कमीने" को यह पुरस्कार मलयालम फिल्मों कुट्टी स्त्रंक और "केरल वर्मा पाझासी राजा" के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ आडियोग्राफी का पुरस्कार तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। "कमीने" के लिए लोकेशन सांउंड रिकार्डिस्ट का पुरस्कार सुभाष साहू को, 3इडियट के लिए री-रिकार्डिग फाइनल ट्रैक का पुरस्कार अनूप देव को और "कुट्टी स्त्रंक" के लिए साउंड डिजाइनर का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार रसूल पोकुट्टी को दिया गया। दक्षिण भारतीय संगीतकार इलैयाराजा को "केरल वर्मा पाझासी राजा" के लिए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड संगीत के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म का पुृरस्कार भी प्राप्त हुआ है। सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक का पुरस्कार बंगाली गायिका नीलांजना सरकार को फिल्म "हाउसवाइफ" के लिए दिया गया है। रूपम इस्लाम ने बंगाली फिल्म "महानगर कोलकाता" के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरूष पार्श्वगायक का पुरस्कार जीता है। कó़ाड फिल्म "पुतानी पार्टी" और मलयालम फिल्म "केशु" ने सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार जीता है। सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार किशोर और श्रीराम को संयुक्त रूप से तमिल फिल्म "पसंगा" के लिए दिया गया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ संवाद का पुरस्कार पंडीराज को दिया गया है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। तेलुगू फिल्म "मगधीरा" को स्पेशल इफेक्ट का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ नृत्यनिर्देशन का पुरस्कार क्रमश: आर.कमल कानन और के.शिव शंकर को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कó़ाड फिल्म का पुरस्कार "कानासेम्बा कुदुरेयानेरी" को और सर्वश्रेष्ठ असमी फिल्म का पुरस्कार "बसुंधरा" को, सर्वश्रेष्ठ कोकणी फिल्म का पुरस्कार "पालाटाडको मुनिस" को तथा सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार "नटरंग" को दिया गया। समारोह में उपस्थित लोगों में फिल्म समारोह निदेशालय के निदेशक एस.एम.खान, फीचर फिल्म निर्याणक मंडल के अध्यक्ष रमेश सिप्पी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अम्बिका सोनी शामिल थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें