कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एक जून से अपोलो के टायर हो जाएंगे महंगे

नई दिल्ली। टायर बनाने वाली प्रमुख कंपनी अपोलो टायर्स ने एक जून से अपने उत्पादों की कीमतों में 3.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की घोषणा किए जाने से आटोमोबाइल कंपनियों द्वारा वाहनों की कीमतों में एक बार फिर से वृद्धि किये जाने की संभावना बन गई है। कंपनी ने कहा कि प्राकृतिक रबड के साथ ही उत्पाद की लागत में वृद्धि होने के कारण उसे टायरों की कीमतों में वृद्धि करने का निर्णय लेना पडा है।
उल्लेखनीय है कि देश में टायरों की कीमतों में वृद्धि होने तथा लागत बढने से आटोमोबाइल कंपनियों ने वाहनों की कीमतें पिछले चार महीने में दो बार बढा चुकी है। अब टायर कंपनियों द्वारा फिर से टायरों की कीमतों में वृद्धि करने से वाहनों की कीमतों में फिर से बढोत्तरी होने की संभावना बन रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें