कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैरीकॉम और कविता को सम्मानित करेगी भाजपा

नई दिल्ली। महिलाओं की विश्व मुक्केबाजी चैम्यिनशिप की स्वर्ण पदक विजेता एम. सी. मैरीकॉम और कांस्य पदक विजेता कविता चहल को भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में सम्मानित करेंगे।

भाजपा की पूर्वोत्तर भारत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सुनील देवधर ने बताया कि गडकरी एक समारोह में मैरीकॉम को एक लाख रूपए का चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट करेंगे। मैरीकॉम ने हाल ही करैबियाई शहर जॉर्जटाउन में आयोजित मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। देवधर ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष उस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली हरियाणा की मुक्केबाज कविता को भी सम्मानित करेंगे। कविता को 51,000 रूपये का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस समारोह में पार्टी के अमृतसर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू व पार्टी के अन्य कई नेता भी मौजूद रहेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें