भारत समाचार
सनी देओल ने रूकवाई शिल्पा की शादी

खबर है कि सनी देओल के कहने पर शिल्पा ने राज से इस साल शादी करने से मना कर दिया हैं। शिल्पा इस साल क्रिसमस पर राज कुंद्रा से शादी करने वाली थी, लेकिन अपने सह कलाकार और निर्माता सनी देओल के कहने पर शिल्पा ने शादी की योजना को अगले साल के लिए टाल दिया है।
इससे पहले शिल्पा और राज ने लंदन में शादी की जगह भी तय कर ली थीं। यहां तक कि मुंबई से अपने दोस्तों को बुलाने के लिए सूची भी तैयार कर ली थीं। लेकिन फिल्म "द मैन" के प्रदर्शन को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। इस फिल्म में शिल्पा और सनी देओल मुख्य भूमिका में है।




















