कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सैंगयोग की कमान अपने हाथ में लेगी महिन्द्रा

मुंबई। वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने दक्षिण कोरिया की दीवालिया हुई मोटर कंपनी सैंगयोग को खरीदने का प्रारंभिक समझौता किया है। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सजेंच को दी सूचना में कहा कि उसने दक्षिण कोरियाई एसयूवी विनिर्माता सैंगयोग में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए है।
हालांकि कंपनी यह अधिग्रहण कितने में करेगी, इस बारे में उसने चुप्पी साध रखी है। सैंगयोग मोटर पर 64 करोड डालर का ऋण है। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कहती रही है कि वह एक ऋण मुक्त कंपनी की कमान अपने हाथ में लेगी। महिन्द्रा समूह के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आनन्द महिन्द्रा ने कहा, कोरिया वाहन उत्कृष्टता के वैश्विक केन्द्रों में से एक है और सैंगयोंग के पास अच्छे वाहन मौजूद है। भारत में एसयूवी का बाजार तेजी से बढ रहा है जो सैगयोंग के लिए विकास के नए मार्ग तैयार करेगा। महिन्द्रा एंड महिन्द्र के अध्यक्ष (आटोमोटिव) पवन गोयनका ने कहा, हम नए सैंगयोंग मौटर के उत्पाद पोर्टफोलिया में निवेशक कर अनुसंधान एवं विकास में सैंगयोग की क्षमता का उपयोग करने को प्रतिबद्ध हैं। इससे हमें वैश्विक बाजारों में पैठ करने में मदद मिलेगी।                

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें