कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नए कारोबार में आईडीबीआई कर्मी शीर्ष

मुंबई। वर्ष 2009-10 में नया कारोबार लाने के मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको में आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों का स्थान अन्य सरकारी बैंकों के मुकाबले अव्वल रहा। बैंकों के प्रोफाइल पर रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार आईडीबीआई बैंक के प्रत्येक कर्मचारी ने पिछले वित्त वर्ष में औसतन 24.17 करोड रूपए का कारोबार किया। बहरहाल, बैंक के कर्मचारियों का वेतन पिछले वित्त वष्ाü में बैंक के कुल खर्च का 5.10 फीसदी है जबकि औद्योगिक औसत 14.83 फीसदी है। दिलचस्प बात यह है कि देश के सबसे बडे बैंक एसबीआई के कर्मचारी कारोबार के मामले में नीचे हैं। आंकडों के अनुसार एसबीआई के कर्मचारियों का औसत आलोच्य वित्त वर्ष में 6.36 करोड रूपए रहा। स्टेट बैँक के नीचे प्रति कर्मचारी औसत कारोबार उसके सहयोगी स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर का है। बैंक के प्रत्येक कर्मचारी ने 2009-10 में औसतन 6.27 करोड रूपए का कारोबार किया। जिन बैंकों के कर्मचारियों ने पिछले वित्त वर्ष में अच्छा कारोबार किया, उनमें बैंक आफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शामिल है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें