कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मैहर मंदिर में जटायुक्त नारियल चढ़ाने पर रोक

सतना। मध्य प्रदेश में स्थित मैहर के शारदा देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान श्रद्घालु इस बार जटायुक्त नारियल नहीं चढ़ा सकेंगें क्योंकि प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से ऎसा करने पर रोक लगा दी है।
सतना जिले में स्थित मैहर शारदा मंदिर को देश के प्रमुख देवी मंदिरों में शुमार किया जाता है। इस मंदिर में आमतौर पर श्रद्घालुओं की हमेशा ही भी़ड लगी रहती है मगर नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्घालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती हैं। इस दौरान श्रद्घालुओं द्वारा मंदिर के आसपास नारियल की जटा फेंकने और अगरबत्ती जलाने से आग लगने का खतरा बना रहता है। मैहर के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) विनय जैन ने बताया, ""पिछले अनुभवों के आधार पर ही नवरात्रि के दौरान जटायुक्त नारियल को मंदिर में ले जाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के आसपास नारियलों की जटा फेंके जाने और अगरबत्ती के इस्तेमाल से आग लगने का खतरा बना रहता है। पूर्व में आग लगने की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं।"" उन्होंने आगे बताया कि नवरात्रि के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्घालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आते हैं और इस दौरान अगिAकांड जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है , लिहाजा इससे बचने के लिए ही जटायुक्त नारियल को मंदिर में ले जाने पर रोक लगाई गई है। जटा रहित नारियल मंदिर में ले जाया जा सकता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें