लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली की एक अदालत ने एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपी को बुधवार को मौत की सजा सुनाई। बरेली के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ने आरोपी जितेंद्र कुमार को फांसी की सजा सुनाई है। ज्ञात हो कि बरेली के भुत्ता थाना क्षेत्र के गजनेर गांव निवासी जितेंद्र ने वर्ष 2007 में अपने ही गांव की एक किशोरी के साथ खेत में दुष्कर्म के बाद में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।
भुत्ता थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 30 जनवरी, 2007 को किशोरी के पिता कृष्ण कांत ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में 10 गवाह पेश हुए।
भारत समाचार
किशोरी से खेत में दुष्कर्म बाद हत्या के आरोपी को फांसी की सजा





















